- Hindi News
- National
- केरोसिन से खुद को जलाने वाले वृद्ध की मौत बेटा बोला न्याय नहीं मिला तो करूंगा आत्मदाह
केरोसिन से खुद को जलाने वाले वृद्ध की मौत बेटा बोला- न्याय नहीं मिला तो करूंगा आत्मदाह
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
महिलाओं ने हाथ जोड़कर मांगा न्याय
रविवार दोपहर जैसे ही शव को गांव लाया गया ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। शव को हरसूद रोड पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। बेटे पूनम का कहना था तीन माह से पिता हरदा-टिमरनी पुलिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। टीआई मेढ़ा ने समझाया और कहा कि हरदा एएसपी मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही खुलासा होगा। रामगीर की भतीजी कविता ने बीड़ चौकी प्रभारी परिणिता के दोनों हाथ पकड़ निवेदन किया और कहा मेरे भाई के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो परिवार की महिलाएं जहर खा लेंगी।