तकनीकी समस्या दूर, लोक सेवा केंद्र पर फिर बन सकेंगे आधार कार्ड
लोक सेवा केंद्र पर अब फिर आधार कार्ड बन सकेंगे। यहां करीब 20 दिन पहले तकनीकी समस्या के कारण सुविधा बंद हो गई थी। यूआईडीआई ने अब यह सेवा लोक सेवा केंद्र पर फिर शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले यूआईडीआई विभाग ने सेवा बंद कर दी थी। इस कारण लोग परेशान हो रहे थे। सुधार के बाद यह सेवा फिर शुरू हो गई है।
अपडेट भी करा सकेंगे- आधार कार्ड बनने के साथ ही अपडेट भी हो सकेंगे। इसके लिए पांच साल से अधिक उम्र होना जरूरी है। मौजूदा समय में एडमिशन होने के कारण बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने वाले ज्यादा आ रहे हैं। हर रोज करीब 8 से 10 लोग बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने आ रहे हैं। स्कूल में एडमिशन के समय सही नाम का आधार कार्ड संचालक मांग रहे हैं।