इंदौर के रोहित बने चैंपियन ऑफ चैंपियन
खंडवा | जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन व वाल्मीकि युवा संगठन गांधी नगर के संयुक्त तत्वावधान में मिस्टर संभाग बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का गांधीनगर स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर हुई। एसोसिएशन संगठन के सचिव चेतन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में इंदौर, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, महेश्वर के लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम वजन वर्ग के अनुसार घोषित किए गए।
ट्रॉफी व मैडल से सम्मानित किया- समस्त विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, मैडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक अतिन तिवारी इंदौर, शिवशंकर सिंह ठाकुर, बालू पाल, मनीष गुप्ता, राजकुमार श्रॉफ, विजय व्यास थे। संचालन चेतन गोहर ने किया।
55 किलोग्राम - 1. मोहम्मद साजिद अंसारी
2. अखिल शर्मा 3. इमरान।
60 किलोग्राम - 1. प्रशांत धुमाल
65 किलोग्राम - 1. महेश ठाकुर, 2. करण चौहान, 3. प्रिंस अली ।
70 किलोग्राम- 1. अब्दुल रहमान, 2. सिद्धांत जाधव, 3. दीपक नीलकंठ।
75 किलोग्राम - 1. सुनील यादव, 2. शुभम सालवी।
80 किलोग्राम - सतविंदर सिंग जिल्दार
85 किलोग्राम- 1. रोहित बेड़वाल, 2. अरविंद सिंह पंवार, 3. समीर खान।