पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण के साथ मनोरंजक गेम्स और तंबोला भी खिलाया

प्रशिक्षण के साथ मनोरंजक गेम्स और तंबोला भी खिलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | द क्रिएटिव क्वींस अपने नए सत्र में नई थीम के साथ प्रवेश कर रहा है। क्लब के वाओ (वुमन ऑफ विजडम) ग्रुप द्वारा रविवार को परमार्थिक भवन में क्लब मेंबर्स को टेबल मैनर्स, फोम शीट बुके और नेल आर्ट के साथ हेल्थ केअर का भी प्रशिक्षण दिया गया। ग्रुप लीडर खुशबू अग्रवाल और मिताली अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ ही मनोरंजक गेम्स और तंबोला भी खिलाया गया। ग्रुप की दीपाली अग्रवाल, पलक अग्रवाल, साधना मेहता, फातेमा बागली, रूपल अग्रवाल सभी कार्यक्रम की सहयोगी रहीं। क्लब संस्थापक मेघा अग्रवाल ने बताया कि क्लब मेंबर्स के लिए इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिससे मनोरंजन के साथ क्रिएटिविटी भी बढ़ाई जा सके।

खबरें और भी हैं...