चौथे बैच के लिए प्रवेश प्रारंभ है
सेतु स्कालरशिप के अंतर्गत 2017- 2018 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं।
खंडवा (बिजनेस न्यूज) | आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था एवं टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी युवाओं के लिए विविध प्रकार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिसमें सेतु स्कालरशिप के अंतर्गत उच्च शिक्षा
में IIT-JEE एवं NEET (मेडिकल) की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल के लिए निशुल्क कोचिंग, हॉस्टल एवं खाने की सुविधा चयनित छात्र छात्राओं को दी जाती है। इसके अंतर्गत छोटे शहर एवं गावों से आए 15 आदिवासी बच्चे पिछले वर्ष से इंदौर में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इसी क्रम में इस साल भी आवेदन लिए जा रहे है, जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। इसके अलावा 4.5 महीने का निशुल्क विकास प्रबंधन का सर्टिफिकेट कोर्सेज भी आदिवासी युवा कार्यक्रम में शामिल है जो मध्यप्रदेश एवं गुजरात के आदिवासी स्नातक या बारहवीं के बाद तीन साल का विकास क्षेत्र में अनुभव रखने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को दिया जाता है। जिसमें सफलतापूर्वक पास करने वालों को प्लेसमेंट की सहायता दी जाती है। चौथे बैच के लिए प्रवेश प्रारंभ है, जो 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे।