पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7वां वेतनमान लेकर रहेंगे, चाहे कुछ भी करना पड़े

7वां वेतनमान लेकर रहेंगे, चाहे कुछ भी करना पड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। इसमें पेंशनर्स ने सातवें वेतनमान के लिए अंतिम समय तक लड़ाई लड़ने की बात कही। बैठक में भोपाल के प्रांताध्यक्ष ओपी बुधौलिया, महामंत्री जेपी चौबे, एपी रावत, महिला अध्यक्ष दमोह लीला राजपूत सहित जिले के समस्त ब्लाक एवं तहसील पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष बुधौलिया ने कहा चाहे जो हो जाए हम सातवां वेतनमान लेकर रहेंगे।

एपी रावत ने कहा 32 माह के एरियर्स के लिए सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर हो चुके हैं, अब शासन को देना ही पड़ेगा। 22 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक विधायक, मंत्री, सांसद को रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। अगला चरण भूख हड़ताल का होगा। प्रांताध्यक्ष ने अच्छा कार्य करने वाले पीएन यादव, कोमल सिंह तंवर, चंपालाल राजोरिया का सम्मान किया। बैठक में देवबाला शर्मा, दर्शन तलरेजा, अशोक बैस, एपी तिवारी, डीएसपी तोमर, चुन्नी रायकवार, अरविंद अग्रवाल सहित कई पेंशनर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा व आभार डॉ. आशाराम पटेल ने माना।

खबरें और भी हैं...