निजी कंपनी के केबल चोरी
निजी कंपनी के केबल चोरी
खंडवा | हरसूद के ग्राम टमरू खोदरा से कोई अज्ञात बदमाश निजी कंपनी के केबल वायर चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
ट्रैक्टर ट्राली चोरी
खंडवा | हरसूद के ग्राम धनोरा निवासी नरेंद्र राजपूत के खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली कोई अज्ञात चुरा ले गया। प्रकरण दर्ज किया।
नाबालिग से छेड़छाड़
खंडवा | खालवा के ग्राम मलगांव में नाबालिग (17) के साथ अखिलेश पिता रमेश व अनिल पिता मिश्रीलाल निवासी मलगांव ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
बाइक की टक्कर से गाय की मौत
खंडवा | मोघट थानांतर्गत लक्कड़ बाजार में बाइक क्र. एमपी-12एमएफ-6491 के चालक ने संतोष यादव की गाय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
दीवार गिरी, दो घायल
खंडवा | भीकनगांव के गुरिया खेड़ी निवासी परसराम पिता किशन (35) व राधेश्याम पिता मंगतू (30) दीवार गिरने से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उन्हें इंदौर रैफर किया।