परशुराम जयंती : 18 से 22 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
खंडवा | परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रविवार शाम पार्वतीबाई धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें 18 से 22 अप्रैल तक होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने दी। कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूप मिश्रा व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान भी आएंगे। राज्य शासन द्वारा दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र महंत और कंप्यूटर बाबा भी मौजूद रहेंगे। 18 अप्रैल को भगवान परशुराम के मंदिर पर रामेश्वर कुण्ड पर भगवान का अभिषेक होगा। हवन पूजन होगा कर प्रसादी का वितरण होगा। 19 अप्रैल को पार्वतीबाई धर्मशाला में सुंदरकांड और भजन पूजन होगा। 20 और 21 अप्रैल को मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता होगी। 21 अप्रैल को समाज के युवाओं के द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली में हाथी-घोड़े और ऊंट भी रहेंगे। नर्मदा धर्मशाला में भोजन प्रसादी समाज जनों के लिए होगी।