पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्री गार्ड पर शेड बनाया, रोज रख रहे दाना पानी

ट्री गार्ड पर शेड बनाया, रोज रख रहे दाना-पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तापमान बढ़ने पर पक्षियों को जगह-जगह प्यास बुझाने के लिए पानी मिल जाए, इसके लिए शहर में लोगों ने अपने स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अलग-अलग स्वयंसेवी संगठन और संस्थाएं लोगों को सकोरे बांटकर पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं लोग भी स्वेच्छा से भास्कर के अभियान से जुड़ रहे हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में ऋषिकेश ओसवाल ने ट्री गार्ड पर ही पक्षियों के लिए व्यवस्थित शेड बना दिया है। इसमें खाने के लिए दाना और पानी वे नियमित रख रहे हैं। ऋषिकेश ने बताया पिता गजानंद ओसवाल इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। मिलने वाले लोगों को भी पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा हूं, ताकि भास्कर का यह अभियान जन-जन का बन सके।

पॉलिटेक्निक परिसर में पक्षियों की सेवा कर ऋषिकेश

आइए बनें पंछियों का सहारा

यदि आप भी पक्षियों की सेवा कर रहे हैं तो दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़ें। हमें जानकारी वाट्सअप 9827258685 पर दें।

खबरें और भी हैं...