- Hindi News
- National
- एकता महिला समिति शिक्षक नगर... मूक बधिर आश्रम में बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर
एकता महिला समिति शिक्षक नगर... मूक बधिर आश्रम में बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर
खंडवा | देश-दुनिया में बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने और सजगता के लिए एकता महिला समिति शिक्षक नगर द्वारा शहर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को समिति की पिंकी राठौर, सुधा नामदेव, तापोती चक्रवर्ती, आशा दवे और अनीता पाराशर ने लालचौकी स्थित मूक बधिर होस्टल पहुंचकर बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही बच्चों को फल भी बांटे।