नेत्रहीन विद्यार्थियों के सहायतार्थ 5100 रु. दिए
खंडवा | लायंस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर के सेवा कार्य के अंतर्गत रविवार को निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ, खंडवा के सचिव नंदराम आवचे को नेत्रहीन विद्यार्थियों के सहायतार्थ 5100 रु. का चेक क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. महेश अग्रवाल ने सौंपा। आवचे 38 पढ़ने वाले दृष्टिहीन बच्चों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था देखते हैं। कार्यक्रम में लायन डॉ. दिनेश नाग, लायन अजीज मदनी, लायन सुरेंद्र सोलंकी, लायन राकेश रेवारी उपस्थित थे।