- Hindi News
- National
- विद्यापूर्णा महिला सामाजिक संस्था... स्कूली छात्राओं को गुड टच, बेड टच की दी जानकारी
विद्यापूर्णा महिला सामाजिक संस्था... स्कूली छात्राओं को गुड टच, बेड टच की दी जानकारी
खंडवा | विद्यापूर्णा महिला सामाजिक संस्था द्वारा सराफा स्थित स्कूल में महिलाओं और बच्चियों को अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर महिला थाना सिटी कोतवाली से एएसआई मोनिका ने बच्चियों को अपना फोन नंबर भी दिया। कहा कभी भी जरूरत हो, कहीं गलत दिखा आप तुरंत मुझसे फोन पर संपर्क कर सकती हैं। संस्था अध्यक्ष स्वप्निल जैन ने भी बच्चियों को गुड टच बेड टच के बारे में समझाया।