पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड इंजीनियरिंग से सुधार व संकेतक लगाकर रोकेंगे हादसे

रोड इंजीनियरिंग से सुधार व संकेतक लगाकर रोकेंगे हादसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-इच्छापुर हाईवे हो या जिले की अन्य सड़कें, हर तरफ हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसमें वाहनों की तेज रफ्तार तो प्रमुख कारण है ही, लेकिन इससे भी बड़ा कारण है सड़कों पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक नहीं होना और सड़क तय मापदंड के अनुसार नहीं बनी होना। बढ़ते हादसों को देखते हुए पुलिस ने जिले भर में हादसों वाले ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। यहां हादसों में कमी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि चिह्नित स्थानों पर रोड इंजीनियरिंग से सुधार कर और यातायात संकेतक लगाए जाए ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।

लोक निर्माण विभाग को लिखे गए पत्र में यातायात पुलिस की ओर से चिह्नित ब्लैक स्पॉट तो बताए ही गए हैं, साथ ही यहां क्या सुधार किया जा सकता है यह भी लिखा गया है। लेकिन इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने अब तक सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जबकि यह मुद्दा कई बार जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठ चुका है। इसमें सुधार के लिए सख्त निर्देश देने के बाद भी ढर्रा जस का तस बना हुआ है।

संकेतक और स्पीड ब्रेकर नहीं होने से बढ़े हादसे, यातायात पुलिस ने लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र

यहां चिह्नित किए खतरनाक स्पॉट

इस रोड पर पुलिस ने 10 स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें से सिहाड़ा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने, सिहाड़ा फेल, बल्दी नाला, बबन पाल के बाड़े के पास अंधा मोड़ चिह्नित किया गया है। बुखारदास बाबा तिराहा को ब्लैक स्पॉट माना गया है।

सुधार के लिए यह लिखा - अतिक्रमण के कारण रोड संकरा हो गया है। गति सीमा, अंधा मोड़, दुर्घटना संभावित क्षेत्र के संकेतक लगाने के साथ रोड इंजीनियरिंग से सुधार किया जाए।

खंडवा-मूंदी रोड

यहां मेडिकल चौराहा से बैंक ऑफ इंडिया से लालचौकी तिराहे के बीच का रोड चिह्नित किया गया है।

सुधार के लिए यह लिखा - अतिक्रमण के कारण रोड संकरा हो गया है। यहां यातायात का दबाव अधिक है।

खंडवा-नागचून रोड

सुधार के लिए लिखा है पत्र, अमल करें तो कम होंगे हादसे

हमने खतरनाक स्थानों पर सुधार और संकेतक लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। इस पर अमल किया जाता है तो हादसों में कमी लाई जा सकती है। -संतोष कौल, डीएसपी, यातायात खंडवा

शहर में शेर तिराहा से गिदवानी मार्केट, जिला अस्पताल के सामने और पड़ावा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने का स्थान चिह्नित किया गया है। इसके अलावा जूनी इंदौर लाइन रोड पर भी दो स्थानों को चिह्नित किया गया है।

सुधार के लिए यह लिखा - अस्थायी अतिक्रमण के कारण परेशानी हो रही है।

खंडवा-इंदौर रोड

कुसुम्बिया पुल, रुस्तमपुर की बड़ी नहर, बोरगांव बुजुर्ग का पांडूनाला छैगांव चौराहा खतरनाक है। डुल्हार फाटा से रुस्तमपुर तक अति खतरनाक व रोशिया घाट को ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया।

सुधार के लिए यह लिखा - यहां रोड इंजीनियरिंग से ही हाईवे की खामियां दूर की जा सकती है।

इंदौर-इच्छापुर हाईवे

इन थाना क्षेत्रों में भी हैं खतरनाक स्थान

पिपलोद थाना- तेलिया बाबा टर्न

सिटी कोतवाली- बस स्टैंड से एसएन कॉलेज, मानसिंग तिराहा।

धनगांव थाना- इंदौर-इच्छापुर हाईवे नहर के पास। हाईवे पर ही नदी के पास।

सुधार के लिए यह लिखा - इन स्थानों पर रोड इंजीनियरिंग से सुधार, उतार-चढ़ाव, घाटीनुमा रोड, तिराहा, यातायात का दबाव, अधिक मोड़ संकरी पुलिया सहित हादसों के अन्य कारण बताए गए हैं। इसमें सुधार करने को कहा गया है।

मेडिकल चौराहे पर इस स्थान को भी ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया है।

खबरें और भी हैं...