पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगराड़े समाज 50 लाख का मांगलिक भवन बनाएगा

गंगराड़े समाज 50 लाख का मांगलिक भवन बनाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने समाज उत्थान पर विचार रखे।

बैठक : समाजजनों से व्यापार में शासन के नियमों का पालन व सफाई रखने का आग्रह

भास्कर संवाददाता | बोरगांव बुजुर्ग

गंगराड़े समाज के अधिकांश लोग व्यापार से जुड़े हैं। सभी लोग व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन कर आगे बढ़ें। समाज को भी आगे बढ़ाएं। कागजी खाना-पूर्ति समय पर करें। घर व प्रतिष्ठान पर स्वच्छता का ध्यान रखें। इंदौर में समाज के भव्य मांगलिक भवन निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। यह भवन केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के समाजजनों के लिए उपलब्ध होगा। भवन पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

बोरगांव बुजुर्ग में रविवार को आयोजित अभा गंगराड़े (पद्मावती पोरवाल) समाज की बैठक में अभा अध्यक्ष रमेशचंद बोरानिया ने यह आग्रह समाजजनों से किया। श्याम गंगराड़े ने कहा समाज तय कर ले तो असंभव कुछ भी नहीं है। केवल अपनी सोच में परिर्वतन लाना होगा तभी कोई बड़ा कार्य संभव हो सकेगा। सुरेंद्र गंगराड़े ने आग्रह किया कि शहर व गांव में समाजजनों के पास जो अनुपयोगी जमीन हैं उन्हें बेचकर समाज हित में सहयोग किया जा सकता है। बैठक में खंडवा के अलावा इंदौर, कलमकार, पंधाना, खिरकिया, भोपाल, धुलकोट सहित अन्य स्थानों से 300 से अधिक पुरुष व 50 महिलाएं उपस्थित थीं। बैठक में रमेशचंद गंगराड़े, डॉ. श्याम गंगराड़, संजय गंगराड़े, महेश गंगराड़े, रविवार गंगराड़े आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र गंगराड़े ने किया। आभार श्याम गंगराड़े (कलमखार) ने माना।

खबरें और भी हैं...