पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी बिक्री लाइसेंस के लिए भटक रहा युवक, 15 हजार की एफडी जमा कराई, अब बोले 25 हजार की और लाओ

सब्जी बिक्री लाइसेंस के लिए भटक रहा युवक, 15 हजार की एफडी जमा कराई, अब बोले- 25 हजार की और लाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | रोजगार के लिए सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए युवक परेशान हो रहा है। जनसुनवाई में आवेदन पर कलेक्टर ने मंडी सचिव को अनुमति देने के निर्देश भी दिए, लेकिन उसे दुकान का लाइसेंस नहीं मिला।

वसीम पिता बाबू खां (24) निवासी घासपुरा ने बताया सब्जी मंडी में वह मजदूरी करता है। सब्जी बेचने के लिए उसे लाइसेंस चाहिए। गरीब होने के कारण वह इतनी राशि देने में असमर्थ था तो उसने कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन दिया। 6 फरवरी 2018 को कलेक्टर ने लाइसेंस की राशि 50 हजार से कम कर 15 हजार की और मंडी सचिव को लाइसेंस देने के लिए कहा। 9 फरवरी को मंडी सचिव केडी अग्निहोत्री ने शिकायत निराकरण लिखवाया। वसीम ने बताया 17 फरवरी को मंडी सचिव के नाम 15 हजार रुपए की एफडी भी बनवाई, लेकिन आज तक लाइसेंस नहीं बना। पूछने पर बताया कि 25 हजार रुपए की एफडी और लगेगी। पहले उसकी व्यवस्था करो फिर लाइसेंस मिलेगा। और तो और वसीम से यह भी कहा कि तुम लिखकर दो कि तुम्हें लाइसेंस नहीं चाहिए। वसीम ने बताया मैं बहुत गरीब हूं। बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। छोटे-छोटे भाई भी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है। उसने मंडी समिति से रोजगार के लिए लाइसेंस देने की मांग की है।

वसीम

खबरें और भी हैं...