खंडवा / छैगांव माखन | शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 18 मई को खंडवा, बलड़ी, हरसूद, पुनासा व पंधाना में सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। जिसमें शिक्षक अपनी विभागीय समस्याएं बताएंगे। इसी प्रकार उत्कृष्ट स्कूल छैगांव माखन में शुक्रवार को शिविर लगाया जा रहा है। इसमें शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी (शिक्षक, लिपिक आदि) स्थापना, वरिष्ठता निर्धारण, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्ठता वेतनमान, वेतनवृद्धि, अवकाश सहित अन्य समस्याएं लिखित में दे सकते हैं।