पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्जेधारी ने कर्मचारी को कहे अपशब्द, मामला थाने पहुंचा

कब्जेधारी ने कर्मचारी को कहे अपशब्द, मामला थाने पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान पुलिस मौजूद नहीं रहने से बनी विवाद की स्थिति

भास्कर संवाददाता | खंडवा

सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू की गई मुहिम तीसरे दिन शुक्रवार को विवाद बढ़ने पर रुक गई। दोपहर करीब 12.30 बजे निगम अमला कार्रवाई करने बुधवारा बाजार पहुंचा। यहां एक व्यवसायी को दो दिन पहले अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। अतिक्रमण नहीं हटने पर कर्मचारियों ने व्यवसायी से कहा तो विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान व्यवसायी ने निगमकर्मियों को अपशब्द कह दिए। पुलिस बल मौके पर नहीं होने से विवाद अौर बढ़ गया। व्यवसायी कोतवाली थाने तक पहुंच गया। इस संबंध में दस्ता प्रभारी अजय सारसर ने कहा जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए हैं उनकी सर्चिंग आज कर रहे थे। बुधवारा में व्यवसायी को दो दिन का समय दिया था। आज उसे फिर हटाने के लिए कहा तो विवाद करने लगा। इसलिए कार्रवाई रोक दी।

खबरें और भी हैं...