बस स्टैंड पर महिला यात्री का सोने का हार चोरी
खंडवा | बस स्टैंड पर बस से उतरते समय महिला यात्री के पर्स से सोने का हार चोरी हो गया। बसंतीबाई पति फूलचंद निवासी बड़वाह ने कोतवाली पुलिस को बताया वह किसी काम से खंडवा आई थी। उसने पर्स बगल में टांग रखा था जिसमें सोने का हार था। बस से उतरकर पर्स देखा तो उसमें हार नहीं था।