एएनएम ट्रेनिंग चयन के फार्म 23 तक जमा होंगे
खंडवा | पीईबी ने एएनएम ट्रेनिंग सलेक्शन टेस्ट-2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। आवेदन में संशोधन 28 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 13 मई को होगी। जानकारी बोर्ड के पोर्टलpeb.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।