पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहला रोजा आज, मस्जिदों में पढ़ा जाएगा कुरान

पहला रोजा आज, मस्जिदों में पढ़ा जाएगा कुरान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | रमजान माह की शुरुआत शुक्रवार से होगी। तरावी के बाद शुक्रवार को पहला रोजा रहेगा। सुबह 4.26 बजे सेहरी होगी। हर दिन करीब 15 घंटे का रोजा रहेगा। इस महीने में पूरा कुरान पढ़ा जाएगा। मस्जिदों में ईशा की नमाज के बाद सुनाया जाएगा। इस महीने में 20 रकात तरावी की नमाज होगी। शहर काजी सैय्यद अंसार अली ने बताया 30 दिन तक लोग इस महीने में दिनभर इबादत करते हैं। चांद दिखने पर 29 दिन तक रोजे रखे जाते हैं। मस्जिदों में मगरीब की नमाज के बाद इफ्तार होगा। 26 को बड़ा रोजा रहेगा। इसी रोजे की शाम को खतमुल कुरान होता है।

खबरें और भी हैं...