खंडवा | समस्याओं से त्रस्त वृंदावन विहार कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। इसके बाद नगर निगम की ओर से कॉलोनाइजर को नाेटिस जारी किया गया है। इसमें समस्याओं के जल्द निराकरण और शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण लेकर नगर निगम को अवगत कराने को कहा गया है।
कॉलोनी के प्रवीण शर्मा के साथ सुधीर सिह्ना, राजकुमार जैन, राकेश राठौर, महेश सांवले, शिवम ठाकरे, पंकज तेनगुरिया सहित अन्य कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। उन्होंने बताया कॉलोनी में अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हैं। डीपी और तार भी खुले पड़े हैं। सीवरेज के गड्ढे खुले पड़े हैं। कचरा भरने से ये चोक हो रहे हैं। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल भी नहीं है। रोड पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं।