नई गाइडलाइन लागू होने के बाद तैयार मकानों की रजिस्ट्री थोड़ी सस्ती होगी। शासन स्तर से तय भाव में खंडवा नगर निगम ख (दूसरा) वर्ग के शहर में है। गैर व्यावसायिक मकान की रजिस्ट्री कराते वक्त 9 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर के भाव से शुल्क देना होगा। वहीं छनेरा में प्लाट की रजिस्ट्री कराने पर अब यहां 2200 रुपए के बजाय 2332 रुपए के भाव लगेंगे।
जिले में चारों क्षेत्रों में तय गाइडलाइन में मामूली परिवर्तन हुए हैं। शासन द्वारा तय भाव व स्थानीय स्तर पर गाइडलाइन में हुए सुधारों के कारण ऐसा हुआ है। हरसूद अनुविभाग में औसतन 1.5 प्रतिशत, पंधाना अनुविभाग के दस विशेष गांवों में 10 प्रतिशत व पंधाना नगर में औसतन 7 प्रतिशत भाव बढ़ाए हैं। पुनासा अनुविभाग में कुछ कॉलोनियों को गाइडलाइन में शामिल करके पहली बार भाव तय किए हैं।
उप पंजीयक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया निर्मित मकानों के रेट शासन से तय होते हैं। वे नगरीय क्षेत्रों में अलग-अलग हाेते हैं। इनमें नगर की स्थिति के मुताबिक एकरूपता होती है। खंडवा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अन्य बदलाव गाइडलाइन में नहीं हुए हैं।
जिले के चारों क्षेत्रों में तय गाइडलाइन में मामूली परिवर्तन हुए, तैयार मकानों की रजिस्ट्री थोड़ी सस्ती होगी
उप पंजीयक के मुताबिक तैयार मकानों के रेट शासन से तय होते हैं
खंडवा अनुविभाग
आरसीसी छत Rs. 9000
आरसीसी चीप फर्शी छत Rs. 8000
टीन शेड छत Rs. 7000
कच्चा कवेलू Rs. 5000
नोट-अन्य कोई बदलाव भाव में नहीं हुआ है। (शासन स्तर पर खंडवा में निर्मित मकानों के नए रेट तय हुए)
हरसूद अनुविभाग
नगरीय क्षेत्र में प्लाट के 6 प्रतिशत भाव बढ़े हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। अब इन नए भाव से रजिस्ट्री का मूल्य तय होगा।
स्थान 2017-18 2018-19
नया हरसूद से पुराना हरसूद रोड Rs. 9000 Rs. 9540
सरस्वती कुंड क्षेत्र Rs. 4000 Rs. 4240
इंदिरा कॉलोनी Rs. 5000 Rs. 5300
साईं विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग Rs. 9500 Rs. 10070
हरसूद ग्रामीण 1.5% भाव बढ़े
सड़ियापानी रोड पर कृषि भूमि 23 लाख प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 23 लाख 3450 रुपए हुए।
पंधाना अनुविभाग
वार्ड क्रमांक 2, 5 व 11 में 10% भाव बढ़ाए हैं। वार्ड 10, 13, 14 एवं 15 में 5% भाव बढ़े हैं। विशिष्ट गांव में 10% बढ़े हैं।
क्षेत्र पहले अब
नगर वार्ड क्रमांक 02 Rs. 2650 Rs. 2915
नगर वार्ड क्रमांक 05 Rs. 6300 Rs. 6930
नगर वार्ड क्रमांक 10 Rs. 4950 Rs. 5198
नगर वार्ड क्रमांक 15 Rs. 2650 Rs. 2782
बोरगांव बुजुर्ग रोड पर Rs. 2200 Rs. 2420
मोकलगांव रोड पर Rs. 2200 Rs. 2420
पुनासा अनुविभाग
उदय बिहार कॉलोनी पुनासा- Rs. 5500
उदय बिहार कॉलोनी प्लाट 1 से 17 Rs. 4500
सुरभि वाटिका कॉलोनी Rs. 3200