पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 448 विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप, इनमें से 302 छात्राएं, एससी, एसटी वर्ग से ही 219

448 विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप, इनमें से 302 छात्राएं, एससी, एसटी वर्ग से ही 219

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे 8479 नियमित विद्यार्थी

बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले 6717 विद्यार्थियों में से बनाया स्थान

भास्कर संवाददाता | खंडवा

शासन की मेधावी छात्र योजना के तहत इस साल जिले से कक्षा 12वीं के 448 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इन सभी विद्यार्थियों को शासन की ओर से लैपटॉप मिलेगा। इनमें भी छात्राओं ने बाजी मारी है। 448 में से लैपटॉप की हकदार बनने वाले विद्यार्थियों में 302 छात्राएं शामिल हैं। छात्रों की संख्या इसकी आधी भी नहीं यानी 146 ही है। पात्र छात्राओं में 219 एससी, एसटी वर्ग की हैं।

शासन की योजना के तहत अजा और अजजा वर्ग के 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाता है। इसके तहत इस साल इस वर्ग के 272 विद्यार्थी पात्र हैं। इनमें 53 छात्र और 219 छात्राएं शामिल हैं। 85 प्रतिशत अंक के साथ योजना के हकदार बने सामान्य और पिछड़ा वर्ग के 176 विद्यार्थियों में 93 छात्र और 83 छात्राएं शामिल हैं।

उत्कृष्ट स्कूल पुनासा के सबसे अधिक 25 विद्यार्थी पात्र

योजना के तहत उत्कृष्ट स्कूल पुनासा के सबसे अधिक 25 विद्यार्थियों ने बेहतर अंक के साथ इस योजना में अपना स्थान बनाया है। वहीं खंडवा के उत्कृष्ट स्कूल से सिर्फ 17 विद्यार्थी ही पात्र हैं। सरस्वती शिशु मंदिर कल्लनगंज 23 विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर है। सुंदरबाई गुप्ता और सेंट जोंस स्कूल के 20-20 विद्यार्थियों ने इसके लिए स्थान बनाया है। स्कॉलर्स डेन के 19, उत्कृष्ट स्कूल छैगांव के 10, पंधाना ब्लाक में आरुद, गांधवा और पिपलोद स्कूल के 13-13 और बोरगांव बुजुर्ग हायर सेकंडरी के 11 विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं।

ट्राइबल के विद्यार्थी भी पीछे नहीं, लेकिन किल्लौद ब्लाक सबसे पीछे

योजना के तहत लैपटॉप के हकदारों में ट्राइबल के विद्यार्थी भी पीछे नहीं हैं। इसमें आशापुर और पटाजन स्कूल के 10-10 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इसके अलावा खालवा के 7, खारकलां के 6, गुलाई के 6, आवासीय स्कूल आशापुर के 9, मॉडल स्कूल खालवा के 3, देवलीकलां के 9 और रोशनी के 8 विद्यार्थी इसमें शामिल हैं। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों में किल्लौद ब्लाक सबसे पीछे है। यहां के गरबड़ी स्कूल के दो विद्यार्थी ही इसके लिए पात्र हैं। जिले के अन्य स्कूलों से भी विद्यार्थियों ने योजना के तहत स्थान बनाया है।

खबरें और भी हैं...