खंडवा | दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मप्र में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण बदले मौसम का असर गुरुवार को भी रहा। बुधवार को आंधी-बारिश चलने और बिजली गिरने के बाद गुरुवार को दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शुक्रवार को भी तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को दिन का तापमान 44.1 और रात का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन का तापमान 42.1 और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।