खंडवा | शासकीय आयुष विभाग के सहयोग से राइट टू इनफार्मेशन एक्टिविस्ट एंड मीडिया वेलफेयर आर्गेनाइजेशन भोपाल ने पदम नगर कॉलोनी में शिविर लगाया। इसमें होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएन वर्मा ने सेवाएं दी। इसमें पदम नगर, संजय नगर, संमति नगर आदि क्षेत्रों के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए निशुल्क दवाइयां भी प्राप्त की। संस्था सचिव मनोहर शामनानी ने बताया झूलेलाल मंदिर में आयोजित शिविर में अधिकांश मरीज शुगर एवं उच्च रक्तचाप के ही रहे।