खंडवा | सिद्धि पुरम् काॅलोनी गंगा माता मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन क्षेत्रवासियों द्वारा कराया जा रहा है। धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कथा का वाचन चामुंडा धाम धनोरा के पंडित मोहित शास्त्री द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जावेगा। पहले दिन कलश यात्रा सिद्धि पुरम् काॅलोनी से गंगा माता मंदिर तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए। कथा में पंडित मोहित शास्त्री द्वारा कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है, ईश्वर की कृपा से ही हम मनुष्य जीवन की हर बाधा को दूर कर इस संसार रूपी भवसागर को पार कर सकते है। भागवत कथा का इसका सुलभ माध्यम बताया।