खंडवा | खानशाहवली क्षेत्र में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद हवाई फायर हुआ था। मामले में मोघट थाने में गुरुवार तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने भी ऐसी कोई वारदात होने से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार सट्टा व्यापार को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और उनके बीच मारपीट भी हुई।
सुक्ता नहर से गार्डर चोरी
खंडवा | पंधाना स्थित सुक्ता नहर से इमरान पिता सलीम निवासी बोरगांव बुजुर्ग ने लोहे की दो गार्डर कीमती 20 हजार रुपए चुरा ली। पुलिस ने फरियादी संतोष पिता रामू निवासी रामेश्वर नगर खंडवा की शिकायत पर केस दर्ज किया।