खंडवा | मंगलवार रात आनंद नगर निवासी कोल्ड ड्रिंक व्यवसायी मनीष उर्फ बबलू मेहता पर हमला कर 2.73 लाख रुपए लूटकर ले जाने वाले नकाबपोश बदमाशों का तीसरे दिन भी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला। घटना के बाद से मोघट पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। एएसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया आनंद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए हैं जिनके फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रहे हैं।