खंडवा | मीटरगेज ट्रैक के किनारे घासपुरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने अतिक्रमण हटाने के खिलाफ कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन दिया। रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे लोगों ने कहा हमें यहां से नहीं हटाओ। रहवासियों ने कहा हम लोग पिछले 50 से 60 साल से यहां रह रहे हैं। हमारे पास कोई दूसरा आसरा नहीं है। ऐसे में रेलवे ने हटाया तो हम परिवार सहित कहां जाएंगे। गौरतलब है रेलवे ने 285 परिवारों को दिए नोटिस दिए हैं। रेलवे का नोटिस मिलने के बाद रहवासी परेशान हैं। रेलवे ने खंडवा-अकोला मीटरगेज ट्रैक पर लोहारी नाका, घासपुरा से मालगोदाम तक के अतिक्रमण रेलवे ने चिह्नित किए हैं।