पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशोर दा के बंगले का 14.50 करोड़ में हुआ सौदा, सालभर बाद होगी रजिस्ट्री

किशोर दा के बंगले का 14.50 करोड़ में हुआ सौदा, सालभर बाद होगी रजिस्ट्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरफनमौला गायक किशोर कुमार के बांबे बाजार (खंडवा) स्थिति पुश्तैनी बंगले गौरीकुंज गांगुली हाउस का सौदा लगभग साढ़े 14 करोड़ में फाइनल हो गया है। 7 हजार 200 स्क्वेयर फीट में फैले बंगले की डील 20 हजार स्क्वेयर फीट के भाव से शहर के कॉलोनाइजर अभय जैन ने की है। जैन लगभग दो हफ्ते पहले मुंबई गए थे, जहां किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार, उनके पीए व वकील से बंगले का सौदा फाइनल हुआ। जैन ने सौदे की पुष्टि की है और बताया बंगले के आसपास हैं 15 से ज्यादा दुकानें हैं। तीन दुकानों की रजिस्ट्री है और शेष दुकानों पर कब्जे के विवाद हैं। इसे निपटाने में सालभर लगेगा, जिसके बाद रजिस्ट्री होगी। शेष पेज 4 पर

बिग कंट्रोवर्सी

यह है बंगला

इधर, अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार बोले-

बंगले का मालिक मैं, किसी खरीददार से मुलाकात ही नहीं तो सौदा कैसा

किशोर दा के खंडवा स्थित पुश्तैनी बंगले बिकने को लेकर खबरें और विरोध के बीच अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुद मीडिया से पता चला कि बंगला बिक गया है, जबकि हकीकत ये है कि जिस खरीददार का नाम सामने आ रहा है, वह न तो कभी मुझसे मिला न मैं उनसे, तो फिर सौदे की बात तो दूर.. क्योंकि बंगले का मालिक मैं हूं। मुझसे मिले बगैर किसने सौदा कर दिया।

किशोर कुमार के भतीजे और अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार ने भास्कर से विशेष चर्चा में कहा खबरों में जिस खरीददार का नाम बताया जा रहा है, उसे लेकर मैं खुद हैरान हूं। मैंने कभी उन्हें देखा भी नहीं है, मेरी कभी उनसे टेलीफोन पर चर्चा भी नहीं हुई। मुंबई में रहने वाले और अखबारों में एड एजेंसी के लिए काम करने वाले अर्जुन ने कहा खंडवा में किशोर दा के बंगले का मैं टैक्स भरता हूं। शेष पेज 4 पर

अर्जुन कुमार, किशोर कुमार के भतीजे।

खबरें और भी हैं...