तत्कालीन एसपी नवनीत भसीन ने आंगनवाड़ी भवन में बच्चों और स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाए। यही नहीं उन्होंने आंगनवाड़ी में लगाई गई कार्टून की कलाकृतियां दिखाकर बच्चों से कार्टून किसका है यह भी पूछा। झूले लगते ही बच्चे खुश होकर झूलते रहे।
खंडवा | छह महीने पहले डीआरपी लाइन में आंगनवाड़ी भवन जीर्ण-शीर्ण था। दयनीय हालत देखकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने विभाग की ओर उसे गोद लेकर नया भवन, पार्क और झूले लगाने का जिम्मा लिया। आरआई इनोद रंधावा ने बताया भवन के लिए लाइन में ही 600 स्क्वेयर फीट और पास ही 1 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर पार्क का निर्माण शुरू कर दिया। जनसहयोग व निगम का सहयोग लेकर 15 लाख रुपए एकत्रित कर निर्माण शुरू हुआ। आरआई रंधावा ने बताया सरकारी आंगनवाड़ी को गोद लेकर पुलिस द्वारा आधुनिक बनाने का प्रदेश में पहला मामला हो सकता है।