पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीआई कार्यकर्ता की एक और जमानत अर्जी खारिज

आरटीआई कार्यकर्ता की एक और जमानत अर्जी खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | लोगों को धमकाकर पॉलिसी लेने का दबाव बनाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता की एक और जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी। आरटीआई कार्यकर्ता के थानों में एक से अधिक प्रकरण होने से न्यायालय ने ऐसा किया।

निगम के पूर्व एल्डरमेन व आरटीआई कार्यकर्ता जगन्नाथ माने के खिलाफ पदमनगर पुलिस ने स्कूल संचालक पवन अग्रवाल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। मामले में माने ने न्यायाधीश दीपाली शर्मा की कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया था, जिसे शुक्रवार 18 मई को खारिज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में पेट्रोल पंप व्यवसायी प्रकाश नरेड़ी, मोघट में कॉलोनाइजर बलराम गोलानी व पदमनगर थाने में पवन अग्रवाल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज है।

दीनदयाल अंत्योदय समिति की बैठक आज

खंडवा | जिला दीनदयाल अंत्योदय समिति की बैठक 20 मई को सर्किट हाउस में होगी। सुबह 9 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रभारी मंत्री पारस जैन शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...