पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसिक व नशा संबंधित समस्याओं का उपचार रविवार को

मानसिक व नशा संबंधित समस्याओं का उपचार रविवार को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | मस्तिष्क, मानसिक रोग, नशा मुक्ति व सेक्स रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत रेड्डी रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक दूध तलाई रोड़, बैंक ऑफ इंडिया पड़ावा शाखा के पास स्थित मयूर मेडिकल पर परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। वे यहां सिरदर्द, उदासी, तनाव, अनिद्रा, उलझन, चिड़चिड़ापन, घबराहट, डरना, शंका, बहकी बात करना, नशा मुक्ति, स्मैक, अफीम, यौन समस्या, दौरे पडऩा आदि बीमारियों के बारे में उपचार एवं परामर्श देंगे।

दमा, टीबी, छाती एवं श्वास रोग का उपचार आज

खंडवा | लीलावती हॉस्पिटल, टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई के विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत खंडेलवाल दमा, टीबी, छाती एवं श्वास रोग से संबंधित मरीजों को परामर्श हेतु आज सुबह प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री मारूति मेडिकल चरक पैथालॉजी के पास बड़ाबम खंडवा पर उपलब्ध रहेंगे। जो कि बार-बार जुकाम होना,लम्बे समय तक सर्दी खांसी बने रहना, बीड़ी,सिगरेट के सेवन से छाती में होने वाली समस्याएं, कॉटन मिल, सिलिकोसिस के मरीज, छाती में पानी भरना, स्लीप एपनिया के मरीज, प्रदूषण से उत्पन्न सांस की समस्या, फेफड़ों के सूखने की बीमारी, खांसी में खून आना, फेफड़ों के कैंसर, टी.बी., एमडीआर, एक्स.डी.आर. की शंका के मरीजों को परामर्श देंगे।

नाक, कान से संबंधित रोगों का उपचार आज

खंडवा | नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि खन्ना रविवार सुबह 10 से 1 बजे तक पड़ावा क्षेत्र में स्थित पालीवाल मेडिकल स्टोर्स पर उपचार एवं परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। वे यहां बार-बार जुकाम होना, छींक आना, नाक बहना, नाक में मस्से बढऩा, सायनस की तकलीफ, बार-बार गला दुखना (टॉन्सिल की शिकायत), गले के कैंसर की दूरबीन से जांच, बोलने की नली की दूरबीन से जांच, कान का बहना, कम सुनना कान का दूरबीन से ऑपरेशन आदि से संबंधित समस्याओं का उपचार एवं परामर्श देंगे।

खबरें और भी हैं...