खंडवा | निमाड़ के लोक संस्कृति पुरुष पं.राम नारायण उपाध्याय का सौंवा जन्मदिन 20 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक साहित्य कुटीर पं.राम नारायण उपाध्याय वार्ड खंडवा में माल्यार्पण व स्मरण कार्यक्रम होगा। सुबह खंडवा में माल्यार्पण तो शाम को कालमुखी में कार्यक्रम होगा। अच्छे संचालन के लिए मंगला चवरे को निमाड़ गणगौर व लोक कला मंडल खंडवा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। शाम 6 .30 बजे से कालमुखी में सिंगाजी की ज्योत प्रज्जवलित कर 6 हस्तियों के सम्मान के साथ संपन्न होगा। इस दौरान साधना उपाध्याय के साथ देश भर में गीत व संगीत देने के लिए संगीता मोहन गंगराडे खंडवा को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किए जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेमंत उपाध्याय सचिव व शिशिर उपाध्याय अध्यक्ष निमाड़ लोक संस्कृति न्यास ने आह्वान किया है।