पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभारी मंत्री ने दलित के घर खाया बिस्किट, जिलाध्यक्ष ने पी चाय

प्रभारी मंत्री ने दलित के घर खाया बिस्किट, जिलाध्यक्ष ने पी चाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन शनिवार सुबह नाश्ता करने भाजपा के दलित कार्यकर्ता के यहां पहुंचे। उनके साथ विधायक देवेंद्र वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले भी थे। चाय से परहेज करने वाले मंत्री जैन ने भाजपा कार्यकर्ता अजय ठाकरे के यहां बिस्किट खाए। विधायक और जिलाध्यक्ष, प्रवक्ता सुनील जैन ने बिस्किट के साथ चाय पी।

गौरतलब है भाजपा की सामाजिक समरसता अभियान के तहत कुछ दिन पहले सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने आदिवासी परिवार के यहां रात गुजारी थी। सांसद चौहान ने आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता के यहां रात रूकने के साथ नाश्ता-भोजन भी किया था। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपने जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम के दौरान दलित, आदिवासी और पिछड़ावर्ग के कार्यकर्ताओं के यहां जाने के निर्देश दिए है। तीन दिन से जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री जैन का भाजपा कार्यकर्ता के यहां वार्ड पार्षद नीलिमा भालेराव के पति विजय भालेराव ने स्वागत किया। मंत्री जैन ने सिंघाड़तलाई वार्ड के पार्षद नीलेश निदाने के हाथ से बिस्किट लेकर खाया।

कलेक्टर ने स्टाफ से कहा कमजोर है प्रोटोकॉल - प्रभारी मंत्री के साथ दलित के आवास पर पहुंचे कलेक्टर विशेष गढ़पाले मौके पर एसडीएम और तहसीलदार को नहीं देखकर नाराज हुए। उन्होंने स्टाफ से कहा यहां पर प्रोटोकॉल बहुत ही कमजोर है। नाराज कलेक्टर गढ़पाले जब अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे तब एसडीएम और तहसीलदार आए लेकिन वे बिना बात किए ही चले गए।

खबरें और भी हैं...