पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक तीन दिन से लापता, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

युवक तीन दिन से लापता, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घासपुरा क्षेत्र का एक युवक तीन दिन से लापता हो गया। युवक परिजनों ने प्रेम संबंध के चलते युवती के परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया और एक शिकायती आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की। घासपुरा सियाराम चौक निवासी सुनीता पति अनिल कैथवास शनिवार दोपहर कोतवाली थाने पहुंची और एक शिकायती आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उसका देवर दीपक पिता महेश कैथवास (27) गत 17 मई से लापता है जिसकी गुमशुदगी उसके पति अनिल द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। सुनीता ने बताया उसके देवर के क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे जिसे लेकर उसके परिजनों द्वारा दीपक को धमकाया गया था उसे शंका है कि उन्हीं लोगों ने अपहरण किया है। युवती के परिजन दबाव बनाकर युवती के झूठे बयान दिलाकर दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवा रहे हैं जो कि सही नहीं है। सुनीता ने आवेदन में देवर को जल्द तलाशने व जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...