खंडवा | जिले की बर्फ फैक्ट्रियों की जांच खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के अफसर करेंगे। जिले की आइस फैक्ट्रियों में जंग लगी ट्रे में बर्फ जमाने को लेकर भास्कर द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। बर्फ के नाम पर फैक्ट्री से बीमारी परोसी जा रही है। इनके पास फूड एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के लाइसेंस भी नहीं है। इसके बिना जिले में 8 आईस फैक्ट्री चल रही है। जबकि खुद खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के जिला अधिकारी ने माना था कि खानपान से संबंधित किसी भी प्रकार के उद्योग के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस जरूरी है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन अधिकारी केएस सोलंकी ने कहा जिले की सभी आइस फैक्ट्रियों की जांच की जाएंगी। यदि बगैर लाइसेंस बर्फ बन रही है तो कार्रवाई करेंगे।