कोहदड़ | ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा खंडवा तथा बुरहानपुर जिले के नवीन आचार्यों का प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से प्रारंभ हुआ। इसमें दोनों जिलों के 60 आचार्य व दीदीयों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में समिति प्रांत अध्यक्ष किशोर शाह ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर की विकास यात्रा, आचार्यों द्वारा मूल्य व संस्कृति आधारित शिक्षा में योगदान, प्राचीन शिक्षा पद्धति का पूर्ण उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर के लिए जमीन दान करने वाले वासुदेव पटेल ने की। इस मौके पर सरपंच सुजान बाई दांगोड़े, जगदीश पटेल, वैभव जोशी आदि उपस्थित थे। वर्ग का संचालन शिवचरण पटेल द्वारा किया जा रहा है।