जो मांगे ठाकुर अपने से… शब्द से किया मंत्रमुग्ध
राधा वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जो मांग ठाकुर अपने से शब्द गायन से हुई, शब्द गाकर स्टूडेंट्स ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नौंवी का छात्रा ने डा. भीम राव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सांस्कृतिकक कार्यक्रम पेश किया गया, जिसके माध्यम से सभ्यता और सांस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया गया। प्रिंसिपल अनुपमा शर्मा ने अंबेडकर जयंती और बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि बैसाखी का त्यौहार केवल फसलों की कटाई का त्यौहार नहीं है बल्कि यह त्यौहार सांस्कृतिक और ऐतिहासिकता का प्रतीक है। इस दिन ही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। इस मौके पर चेयरमैन निर्मल सोफत, अरविंदर, कुलभूषण राय सोफत मौजूद थे।