पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देसी ड्रेस में बच्चे बने आकर्षण का केंद्र

देसी ड्रेस में बच्चे बने आकर्षण का केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| शहर के अमलोह रोड स्थित स्वामी छगन लाल लाला हंस राज जैन पब्लिक सीनियर सेकैंडरी स्कूल के वर्धमान ब्लाॅक किंडरगार्टन में बैसाखी उत्सव मनाया गया। नन्हें -मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही रंगारंग एंव मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के सभी अध्यापकों एंव स्टाफ द्वारा बच्चों को उत्साहित किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल मीनाक्षी फुल द्वारा बैसाखी समारोह पर सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। केजी क्लास के गैवी की देसी लुक आकर्षण का केंद्र रही। जिस पहरावे में पुराने जमाने के किसान बैसाखी का मेला देखने जाते थे, उसमें यह बच्चा स्कूल पहुंचा। बेबी पंजाबन मुकाबले में प्री नर्सरी में कनिका, प्री नर्सरी वन में शुभनीत कौर व भाविका मैनरो, नर्सरी में मिश्ती, नर्सरी वन में हैजल वर्मा, अवनीत कौर, नर्सरी टू में हरलीन कौर, जपनूर कौर, केजी में राजवीर कौर, केजी वन में भाव्या मदान, भाव्या गर्ग, केजी टू में निवीका विजेता रहीं। लिटल मास्टर पंजाब में पर्थ मदान, सारांक्ष जस्सल, अगम तेज सिंह कालीराओ, मलकीत सिंह, कार्तिक मोदगिल, कर्मवीर सिंह, गौरिश, रिधम शर्मा, इंप्लीदीप सिंह, साहिल सिंह विजेता रही।

खबरें और भी हैं...