पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी दूषित कर रहे हैं कूड़े के डंप, कैंसर का खतरा, पीपीसीबी ने शुरू की सैंपलिंग

पानी दूषित कर रहे हैं कूड़े के डंप, कैंसर का खतरा, पीपीसीबी ने शुरू की सैंपलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एक्सईएन राकेश नैय्यर ने कहा कि हेडक्वाटर से पानी की सैंपलिंग कराई जा रही है। हमारे इलाके में खन्ना व खमाणों में कूड़े के डंपों के पास सैंपल लिए गए।

खन्ना और खमाणों में बने कूड़े के डंपों के 50 मीटर दायरे में लिए गए पानी के सैंपल
लोगों का आरोप, कौंसिल की बदौलत गांव में कैंसर और अन्य बीमारियां पैदा होने का खतरा

सिटी रिपोर्टर | खन्ना

पंजाब में रिहायशी इलाकों के पास बने कूड़े के डंपों की बदौलत पीने का पानी दूषित होने की आशंका जताई गई है। जिससे कैंसर बढ़ने का खतरा भी है। इन कूड़े के डंपों द्वारा जहां सरेआम पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहीं इससे बीमारियां भी फैल रही हैं। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कूड़े के डंपों के 50 मीटर दायरे में पानी की सैंपलिंग कराई जा रही है। इसकी जिम्मेवारी पीवीटीआई कंपनी को दी गई है। इस कंपनी के कर्मचारी प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में पानी की सैंपलिंग करते हैं। इसी अभियान के तहत खन्ना और खमाणों में बने कूड़े के डंपों के पास से पानी के सैंपल लिए गए। प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ गुलशन कुमार जब पीवीटीआई टीम के साथ खन्ना के गांव रसूलड़ा के पास नगर कौंसिल द्वारा बनाए कूड़े के डंप पर गए तो वहां पास के खेतों में मौजूद किसानों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। किसान कुलविंदर सिंह औजला, जसवीर सिंह घोला, बिंदी औजला ने कहा कि कूड़े के डंप पर प्रदूषण बोर्ड की हिदायतों की पालना नहीं की जाती। तेज हवा चलने से कूड़ा उनके खेतों में जाता है। गंदगी फैलती है। 24 घंटे बदबू फैली रहती है। जब से गांव के पास कूड़े का डंप बनाया गया है, गांव में कैंसर के मरीजों की गिनती बढ़ी है। हर घर में कोई न कोई बीमार रहता है। नगर कौंसिल को प्रदूषण बोर्ड की हिदायतों मुताबिक कूड़े के डंप को ढककर रखना चाहिए। पीवीटीआई ने एक किसान की मोटर से पानी के सैंपल भी लिए।

ऐसे दूषित हो रहा है पानी: बहुत सारे डंपों पर गंदे पानी के तालाब भी बने हुए हैं। नगर कौंसिल की लापरवाही के चलते इन तालाबों में भी कूड़ा फेंककर इन्हें बंद कर दिया गया है। तालाबों में कूड़ा जमा होने से जमीन के नीचे का पानी दूषित हो रहा है जो बीमारियों का कारण बन रहा है।

मेरी नॉलेज में नहीं सैंपलिंग : ईओ: नगर कौंसिल के ईओ रवनीत सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से हिदायतों की पालना की जाती है। पानी के सैंपलिंग लेने की बात उनकी नालेज में नहीं है।

हेडक्वार्टर से सैंपलिंग कराई जा रही : एक्सईएन
खबरें और भी हैं...