परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शिवसेना ने की बैठक
खन्ना| अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा पंजाब की ओर से कपूरथला में 16 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में पंजाब भर से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। शोभायात्रा को लेकर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने खन्ना में शिवसेना पंजाब प्रमुख संजीव घनौली और मजदूर संघ प्रमुख चंद्रदेव चौहान को निमंत्रण पत्र दिया। जिसपर संजीव घनौली और चंद्र देव ने कहा कि शिवसेना पंजाब की पूरी टीम श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर कपूरथला में 16 अप्रैल को पहुंचेगी। इस मौके पर मुकेश लाटी, अनिल नाहर, शशि प्रकाश, कुलदीप सिंह मानक, संदीप पुरी, नंदपुर, नरेंद्र, रिंकू, फूल सिंह, अजय सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।