राष्ट्रपिता जोतिबा फूले का जन्मदिवस मनाया
खन्ना| डॉ. अंबेडकर मिशन सोसायटी खन्ना की तरफ से राष्ट्र पिता ज्योतिबा फूले का जन्मदिवस मनाया गया। सोसाइटी के प्रधान जसवंत सिंह मित्तर ने ज्योतिबा फूले के जीवन संघर्ष बारे प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र पिता फूले ने सत्या सोधक समाज की स्थापना करके जन्म से मरण तक मनुवादी रस्म रिवाजों की दखलअंदाजी को अस्वीकार किया। उन्होंने गरीब लोगों के बच्चों के लिए स्कूलों का निर्माण कराया और अपनी राष्ट्र माता सावि़त्री बाई फूले जी को शिक्षा का ज्ञान देकर लोगों का कल्याण करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सोहन लाल सांपला, मास्टर बलजीत सिंह, डा. रामपाल सिंह, अमनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, अमनजीत सिंह, अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे।