पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार एसोसिएशन खन्ना के पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

बार एसोसिएशन खन्ना के पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| छह अप्रैल को हुई खन्ना बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान बने अनिल वर्मा ने पदभार संभाल लिया। उनके अलावा अन्यों सदस्य जिनमें वाइस प्रेसिडेंट राकेश कटाना, सेक्रेटरी सुमित लुथरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखमनदीप सिंह भट्‌टी, कैशियर संजीव सहोता ने पदभार संभाला। शुक्रवार को बार रूम में नए पदाधिकारियों ने बार के वकीलों संग बैठक की। बैठक में नए पदाधिकारियों ने समूह वकीलों का आभार जताते हुए वकीलों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने का आश्वासन दिया गया। एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अनिल वर्मा ने कहा कि बैठक में वकीलों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा खन्ना में एडीजे की नियुक्ति, कोर्ट कांप्लेक्स में नए व जूनियर वकीलों के लिए चैंबर, वकीलों के वेलफेयर और डेवल्पमेंट के कार्य, बेंच और बार में बढ़िया रिलेशन बनाने की पुरजोर कोशिश होगी। वर्मा ने कहा कि बार में किसी भी वकील को समस्या आएगी तो पहल के आधार पर उन्हें हल करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...