फायर अफसर गोमी को मंत्री ने किया सम्मानित
रोपड़ में जलती कार से परिवार को निकाला था सुरक्षित
सिटी रिपोर्टर | खन्ना
रोपड़ में जलती कार से परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने वाले फायर अफसर यशपाल गोमी को शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय फायर सेफ्टी वीक समागम में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सम्मानित किया। सिद्धू ने कहा कि जो भी मुलाजिम अपनी ड्यूटी को ईमानदारी व मेहनत से निभाएगा, उसका हौसला इसी प्रकार बढ़ाएगा जाएगा। इस मौके पर लोकल बाडी सेक्रेटरी जोआए शर्मा, डायरेक्टर कर्नेश शर्मा, चीफ इंजीनियर अजय कंवर, एडिशिनल डायरेक्टर महिंदरपाल भी मौजूद रहे। बता दें कि खन्ना में तैनात यशपाल गोमी के पास रोपड़ का एडिशनल चार्ज भी है। रोपड़ में एक कार को आग लग गई थी। कार में सवार परिवार को गोमी ने अपनी जान पर खेलकर सुरक्षित बाहर निकाला था। कुछ साल पहले दोराहा में हुए गैस कांड में गोमी ने कई लोगों की जानें बचाई थीं और गैस टैंकर कोपुल के नीचे से निकाल ले गए थे। उधर, गोमी ने इस सम्मान के लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, खन्ना के एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली और नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता का आभार जताते हुए इसी प्रकार ड्यूटी करने का भरोसा दोहराया।