पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

पढ़ाई में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समराला| सरकारी प्राथमिक स्कूल घुलाल में वार्षिक समारोह स्कूल इंचार्ज संजीव कुमार कल्याण (स्टेट अवार्डी) के नेतृत्व में करवाया गया। जिसमें साल भर में पढ़ाई के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। शिक्षक संजीव कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्रा हरमनदीप कौर ने खेल के क्षेत्र में पंजाब स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करके जिले का स्कूल का सम्मान बढ़ाया है। तीन स्टूडेंट्स का नेशनल अवार्ड के लिए चयन हुआ है। स्कूल के स्टूडेंट्स ने जहां खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में कई उपलब्धियों को छूआ है। उन्होंने बताया कि पांचवीं कक्षा में 18 में से 17 स्टूडेंट्स ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि एक ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इस मौके पर अवतार सिंह मांगट के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...