दुकान के बाहर तूड़ी का ट्रक खड़ा करने से रोका, रॉडों से किया हमला
शहर के समराला रोड स्थित लक्की टीवी सेंटर नामक इलेक्ट्रानिक शाप के बाहर तूड़ी का ट्रक लगाने को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तरफ से टीवी सेंटर के मालिक पर लोहे की राडों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया वहीं दुकान के अंदर पड़ा कीमती सामान भी तोड़ा गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन टीवी सेंटर के मालिक लखविंदर सिंह ने बताया कि हरदयाल सिंह ने तूड़ी से भरा ट्रक उसकी दुकान से आगे खड़ा कर दिया था।
उसकी प|ी गुरमीत कौर ने उन्हें ट्रक को हटाने कहा तो हरदयाल उसकी प|ी को गालियां देने लगा। वह स्कूल में अपने बच्चे को छोड़कर वापस आया तो उसने हरदयाल को रोका। इतने में हरदयाल और ट्रक में सवार तीन चार लोगों ने लोहे की राडों से उस पर हमला कर दिया। वह भागकर दुकान में गया। वहां सामान तोड़ दिया गया। उससे मारपीट की गई।
वहीं हरदयाल ने सभी आरोपों को झूठ करार देते हुए कहा कि लखविंदर ने उन पर हमला किया है और अब झूठे आरोप लगाकर बचना चाहता है। इस पक्ष के हरदयाल सिंह व उसका बेटा सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।