- Hindi News
- National
- गांव के ही चार लोगों से तंग हो सुरजीत ने की थी सुसाइड की कोशिश, इंसाफ को थाने पहुंची पत्नी
गांव के ही चार लोगों से तंग हो सुरजीत ने की थी सुसाइड की कोशिश, इंसाफ को थाने पहुंची पत्नी
खन्ना के गांव कौड़ी में शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे सुरजीत सिंह (25) के आग से झुलसने की घटना में शुक्रवार को उस समय नया मोड़ आया, जब सुरजीत की प|ी रीना परिवार के सदस्यों और गांववासियों को साथ लेकर इंसाफ के लिए थाने पहुंची। उन्होंने एसएसपी नवजोत सिंह माहल से मुलाकात कर गांव के चार लोगों पर उसके पति को सुसाइड की कोशिश के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसकी जांच डीएसपी जगविंदर सिंह चीमा को सौंप दी गई है। चीमा ने रीना के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी। रीना के अनुसार उसके पति सुरजीत सिंह को एक लेडी समेत गांव के चार लोग पिछले दो महीने से तंग परेशान कर रहे हैं। इन्होंने उसके पति के खिलाफ थाने में झूठी दरखास्त भी दी थी। लेडी ने उसके पति पर बुरी नजर रखने का आरोप भी लगाया था। तभी से उसके पति मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे थे। वीरवार की सुबह 4 बजे उसके पति सुरजीत सिंह ने चाय बनाई और अपनी मां से कुछ बातें करने के बाद वह कमरे में चले गए। अंदर से कुंडी लगाकर उसके पति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। हैरानी की बात यह है कि सुरजीत अपने घर में करीब डेढ़ घंटा तड़पता रहा। लेकिन गांव के किसी व्यक्ति ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी भी नहीं दी। रीना का आरोप है कि गांव के लोग उन लोगों से डरते रहे, जिन्होंने उसके पति को तंग परेशान कर रखा है। किसी तरह वे सुरजीत को सिविल अस्पताल खन्ना लेकर गए। वहां फ़र्स्ट एड देने उपरांत उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां सुरजीत जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। रीना ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने उन्हें इंसाफ न दिलाया तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डीएसपी चीमा ने कहा कि केस की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
सदर थाना में पहुंचे सुरजीत सिंह के परिजन और जानकारी देती उसकी प|ी रीना। फोटो : भास्कर