पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा से हर वर्ग का मोह भंग : नामधारी ज्ञान सिंह

भाजपा से हर वर्ग का मोह भंग : नामधारी ज्ञान सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| कर्नाटक में सरकार बनाने में नाकाम रही भाजपा पर कांग्रेसियों ने निशाने साधने शुरू कर दिए हैं। खन्ना से कांग्रेसी नेता नामधारी ज्ञान सिंह ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आई भाजपा से हर वर्ग का मोह भंग हो चुका है। भाजपा लोकतंत्र का कत्ल करके कर्नाटक में भी सरकार बनाना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस ने सहयोगी दलों को साथ लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट पटीशन दायर की और सुप्रीम कोर्ट की सख्ताई के बाद भाजपा शनिवार को कर्नाटक विधान सभा में बहुमत पेश करने में नाकाम रही। वहीं कांग्रेस ने जेडीएस से मिलकर 112 विधायकों के साथ सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। इससे यह बात साफ हो गई है कि 2019 के लोक सभा चुनावों में भाजपा की हार तय है।

खबरें और भी हैं...