पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनमर्जी से बाज न आए प्राइवेट स्कूल ताे जनता की कचहरी में होगा हिसाब

मनमर्जी से बाज न आए प्राइवेट स्कूल ताे जनता की कचहरी में होगा हिसाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब

पेरेंट्स एसोसिएशन माछीवाड़ा साहिब की मीटिंग केवल सिंह हेडोबेट की प्रधानगी में कलगीधर निवास गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा में हुई। मीटिंग में अलग अलग स्कूलों में पढ़ते बच्चों के पेरेंटस ने भाग लिया और अपने अपने विचार रखे। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से प्राईवेट स्कूलों की मनमर्जी सी हो रही लूट के खिलाफ चलाई मुहिम को आगे बढ़ाते आरटीआई के अधीन मिली सूचना में हौरानीजनक तत्थ सामने आए हैं। जिसके आधार पर इसकी शिकायत नायब तहसीलदार माछीवाड़ा, एसएसपी खन्ना, कमिशनर पटियाला व डायेरेक्टर जनरल विजीलेंस पुलिस पंजाब को की गई है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लूट मचाने वाले प्राईवेट स्कूल अपनी हरकतों से बाज न आए तो उसका नतीजा आने वाले दिनों में जनता की कचहरी में होगा। इस मौके पर भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट के प्रधान सुखविंदर सिंह गिल, जगमोहन सिंह रहीमाबाद, लवदीप सिंह लवी, मोहन लाल, हरिंदर सिंह, रवी कुमार शर्मा के अलावा अन्य मेंबर मौजूद थे।

पेरेंट्स एसो. माछीवाड़ा साहिब की मीटिंग केवल सिंह हेडोबेट की प्रधानगी में हुई।

खबरें और भी हैं...